फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When brother got injured in an accident, police provided blood for sister admitted in nursing home

Sambhal News: भाई हादसे में घायल तो पुलिस ने पहुंचाया नर्सिंग होम में भर्ती बहन के लिए ब्लड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
When brother got injured in an accident, police provided blood for sister admitted in nursing home
चंदौसी(संभल)। अपनी गर्भवती बहन के लिए जीजा के साथ ब्लड लेकर बाइक से बरेली के एक नर्सिंग होम जा रहा भाई इमरान बुधवार रात पथरा तिराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना पर आई पीआरवी ने जीजा-साले को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीआरवी के जवानों ने ब्लड को बरेली के नर्सिंग होम पहुंचाया। इसके बाद घायल की बहन की डिलीवरी हो सकी। पुलिस के इस कार्य की सराहना की जा रही है। बदायूं रोड की तारापुर पुलिया पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार आलम निवासी गांव चंदोई थाना इस्लामनगर और उसका साला इमरान निवासी सिरौली जिला बरेली और एक अन्य महिला कुसम कांत निवासी चंदौसी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की पीआरवी गाड़ी मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां घायल इमरान ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन उसके कस्बे के ही एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है, जहां उसकी डिलीवरी होनी है। बहन के शरीर में सिर्फ चार प्रतिशत ही ब्लड बचा है। वह अपने जीजा आलम के साथ चंदौसी से ब्लड लेकर बाइक से बरेली अपने कस्बे जा रहा था। घायल की स्थिति देख पीआरवी के सिपाहियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जहां से निर्देश मिलने पर पीआरवी के जवानों ने इमरान से ब्लड लेकर सिरौली के नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उसकी बहन भर्ती थी। ब्लड मिलने पर चिकित्सक ने महिला की डिलीवरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed