{"_id":"653827d31a5f4ed8a40704b5","slug":"west-bengal-worker-falls-from-under-construction-power-tower-dies-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-3625-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निर्माणधीन के बिजली टॉवर से गिरा पश्चिम बंगाल का मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निर्माणधीन के बिजली टॉवर से गिरा पश्चिम बंगाल का मजदूर, मौत
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जारई में निर्माणाधीन हाईटेंशन विद्युत लाइन के टॉवर से पश्चिम बंगाल का मजदूर गिर गया। हादसे में पश्चिमी बंगाल के जिला मालदा निवासी तारिकुल (24) की मौत हो गई। साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पश्चिम बंगाल के जिला मालदा निवासी रमजान अली ने बताया कि उनके गांव निवासी रफीकुल ठेकेदार है। वह बिजली की हाईटेंशन के टॉवर बनवाने का काम करता है। वह गांव की लेवर को साथ लेकर आया था। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जारई में बिजली के टॉवर बनाए जाने का काम चल रहा है। वह सभी वहां पर काम कर रहे थे। गांव निवासी उनका साथी तारिकुल भी काम कर रहा था।
नट बोल्ट टाइट करने के लिए वह टॉवर पर चढ़ गया। करीब 45-50 फीट की ऊंचाई पर काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे जमीन पर पीठ के बल आकर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेकेदार की गाड़ी से उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे।वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से उसके साथ रमजान अली, रमातुल्ला, टिंकूसे का रो-रोकर बुरा हाल है।