फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   We will bring those who have brought Ram...

Sambhal News: जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे...

Fri, 08 Nov 2024 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
We will bring those who have brought Ram...
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के परिसर में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, कवि डॉ. कुमार विश्वासन, पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने जय कल्कि जय जगत्पते, पदमापति जय रमापते के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद मंदिर अब बनने लगा है, संभल भी सजने लगा है। मंदिर जब बन जाएगा, सोच नजारा क्या होगा। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए और अन्य कई भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर लोग जमकर झूमे। भगवा झंडा भी खूब फहराया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पंकज चाहल आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। जगह-जगह पार्किंग बनाई गई।
विज्ञापन

सनातन का दुनिया में बोलबाला है : स्वामी अवधेशानंद गिरि

संभल। विश्व को कल्कि धाम से ज्ञान मिलने वाला है। ऐंचोड़ा कंबोह में मंदिर के आसपास शिक्षण संस्थान बनेंगे और अनुसंधान केंद्र भी स्थापित होंगे। इससे पूरे विश्व में अलग संदेश जाएगा। यह कहना है श्री कल्कि धाम महोत्सव के पहले दिन शामिल होने के लिए पहुंचे जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कलयुग में भगवान कल्कि अवतरित होंगे तो वह भय मुक्त करने के लिए आएंगे। सतयुग वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की वर्तमान में अलग पहचान बनी है। सनातन का दुनिया में बोलबाला है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि दुनिया में भारत का हिंदू उनके साथ है। कहा कि कल्कि धाम से दुनियाभर में शांति का संदेश जाएगा। आगे कहा कि श्री कल्कि धाम के निर्माण का सपना जो आचार्य प्रमोद कृष्णम ने देखा है, उसको पूरा करने के लिए पूरा सहयोग रहेगा।

भगवान कल्कि अवतरित होंगे, यह हमारा सौभाग्य है : डॉ. कुमार विश्वास
अयोध्या में भगवान राम ने 500 वर्ष प्रतिक्षा की और संभल में श्री कल्कि धाम के निर्माण को शुरू होने में 15 वर्ष लगे हैं। यह सौभाग्य की बात है कि भगवान कल्कि संभल में अवतरित होंगे। यह बात प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कही। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पुराणाें में इसका उल्लेख है कि कलयुग में भगवान कल्कि अवतरित होकर बुराइयों का अंत करेंगे। इसी कामना के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्री कल्कि धाम का सपना देखा था जो अब साकार हो गया है। आगे कहा कि भगवान का आगमन जिस धरती पर होना है इसका सौंदर्यीकरणा ऐसा होना चाहिए कि दुनियाभर से लोग देखने के लिए आएं। जब भगवान प्रकट हों तो वह भी प्रसन्न हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed