{"_id":"6861907187a6d5088100714f","slug":"water-on-the-roads-became-a-problem-for-people-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-124150-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़कों पर पानी बना लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़कों पर पानी बना लोगों की परेशानी
विज्ञापन
संभल। रविवार को सुबह दो घंटे से अधिक बारिश हुई। इस दौरान देहात क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गईं। गांवों में जलनिकासी के इंतजाम नहीं दिखे। जिस कारण पानी सड़कों पर बहता रहा। पानी उतरने के बाद कीचड़ से दो चार होना पड़ा। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू और पवांसा में स्थित पवांसा-आटा मार्ग इसकी बानगी भर है। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव शफातनगर, हरसिंहपुर, मतावली पट्टी जग्गू, संभल ब्लॉक क्षेत्र के ईसापुर सुनवारी, देहपा की भी यही हालत है। जरा सी बारिश के बाद ही जलभराव हो जाता है। नाली की गंदी सिल्ट आने से समस्या हो जाती है। इस कारण आवागमन में दिक्कत होती है। यह स्थिति तब है, जब लाखों रुपये खर्च करके गांवों में बेहतर सफाई का दम भरा जा रहा हो।
नगलिया बल्लू की ग्राम प्रधान कविता देवी ने बताया कि गांव में स्थित मुख्य मार्ग के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग के द्वारा नाला निर्माण नहीं होने से जलभराव की स्थिति है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।