{"_id":"67390cd204338e84ae0cc617","slug":"water-not-available-from-jal-jeevan-mission-and-now-roads-also-deteriorated-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116491-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जल जीवन मिशन से न मिला पानी और अब सड़कें भी हुईं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जल जीवन मिशन से न मिला पानी और अब सड़कें भी हुईं खराब
Sun, 17 Nov 2024 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संभल। हर घर जल पहुंचाने के लिए सड़क की खोदाई ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। ठेकेदारों की निरंकुशता और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से गांवों से निकलना मुश्किल हो गया है। दो साल से सड़कें टूटी पड़ी हैं। शिकायत के बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। इससे आक्रोशित पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सैंजना के लोगों ने जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जल्दी ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है। समाधान न होने पर बीडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है। सैंजना निवासी ग्राम प्रधान के पति बादशाह यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा तीन वर्ष पहले सड़कों को तोड़कर काम कराया गया पर इनकी मरम्मत का कार्य अब तक नहीं कराया गया है, जिससे गांव के मुख्य मार्ग से लेकर गांव के सभी रास्ते टूटे पड़े हैं। आने-जाने में समस्या है। रास्तों पर कीचड़, गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में राजवीर, धर्मवीर सिंह, बादशाह यादव, गंगासरन, बृजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, रामनिवास, मोनू, नरेश, देव पाल, सुनील कुमार, मनोज कुमार, सुधीर यादव आदि रहे।
सैकड़ों गांवों में नहीं हुआ मरम्मत का कार्य
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पवांसा, धुरैटा, सैफ खां सराय, छछैरा समेत 50 गांव, जबकि असमोली ब्लॉक क्षेत्र के शफातनगर, हरसिंहपुर, बेला समेत 60 गांव और संभल ब्लॉक क्षेत्र के परियावली, सदीरनपुर, कुरकावली, न्यावली, ईसापुर सुनवारी समेत 70 से अधिक गांवों में मरम्मत का कार्य नहीं हो सका है।
सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत का कार्य चल रहा है। अवर अभियंता लगातार मरम्मत के कार्य को जल्दी कराने का प्रयास है। कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्या सफाई न होने की वजह से हो रही है।
विज्ञापन
चंद्रहास सिंह, एक्सईएन, जल निगम, ग्रामीण