फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wall of temple and SDM residence demolished due to encroachment

Sambhal News: अतिक्रमण की जद में आई मंदिर और एसडीएम आवास की दीवार गिराई

Wed, 20 Nov 2024 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 20 Nov 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Wall of temple and SDM residence demolished due to encroachment
चंदौसी (संभल)। नगर में 12वें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। मंगलवार को टीम ने पावर हाउस कॉलोनी में अतिक्रमण की जद में आई मंदिर की दीवार ध्वस्त की। इसके बाद मालगोदाम रोड पर कब्रिसतान के बाहर बनी चुंगी और गांधी रोड पर एसडीएम के सरकारी आवास की दीवार भी गिराई गई। कार्रवाई और नुकसान के डर से लोग खुद ही अतिक्रमण की जद में आए अपने निर्माणों को खुद तोड़ते नजर आए। तमाम स्थानों से मलबा भी हटाया गया।
विज्ञापन

रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे डिप्टी कलक्टर व कार्यवाहक ईओ विनय कुमार मिश्रा टीम के साथ सड़क पर उतरे और बदायूं चुंगी पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मे हटाए गए अतिक्रमण का जायजा लिया। जहां-जहां अतिक्रमण हटाने से रह गया उन्हें तत्काल अतिक्रमण हटाने की बात कही। इसके बाद पावर हाउस कॉलोनी के मुख्य गेट पर स्थित एक मंदिर का एक हिस्सा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मालगोदाम रोड पर कब्रिस्तान के बाहर पैमाइश कराने के बाद यहां स्थित चुंगी के भवन को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। वहीं गांधी रोड पर स्थित एसडीएम के सरकारी आवास की दीवार भी अतिक्रमण की जद में आ गई। जिससे उक्त दीवार को भी ध्वस्त कर दिया गया। डिप्टी कलक्टर विनय कुमार मिश्रा सोमवार को ही अपने परिवार के साथ इस भवन में सिफ्ट हुए हैं।
विज्ञापन


दिनभर खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त करते रहे लोग
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपने पिता की दुकान पर हथौड़ा चलाकर लोगों को अभियान में सहयोग की अपील की। साथ ही एडीएम आवास की दीवार भी ध्वस्त कर दी गई। जिसके बाद लोग अब खुद ही अपना अतिक्रमण तोड़ रहे हैं। स्टेशन रोड, मुंसिफ रोड, शक्तिनगर, सुभाष रोड, मालगोदाम रोड, बहजोई रोड पर लोग मजदूर बुलाकर खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान में अस्थायी रूप से रेहड़ी व सब्जी विक्रेताओं ने डाला डेरा

नगर पालिका परिषद की ओर से पावर हाउस काॅलोनी में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। यहां मुख्य मार्ग पर वर्षों से सब्जी आदि के फड़ व खोखे समेत ठेले खौमचे वालों न ठिया बना लिया था। इन्हें वहां हटा दिया था। अब वैकल्पिक रूप से इन्हें पावर हाउस कॉलोनी में ही एक मैदान की सफाई कराकर स्थान दे दिया गया है। सब्जी विक्रेता मोतीलाल, कालीचरण, बबलू, रामपाल ने बताया कि प्रशासन ने बदायूं रोड पर आईटीआई के पास खोखा दुकान देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed