फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wakf Amendment Bill is not for giving rights but for snatching them: Burke

वक्फ संशोधन विधेयक हक देने नहीं है, बल्कि छीनने के लिए : बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Wakf Amendment Bill is not for giving rights but for snatching them: Burke
सांसद जियाउर्रहमान बर्क। - फोटो : सांसद जियाउर्रहमान बर्क।
संभल। वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश होने पर संभल सांसद ने प्रतिक्रिया दी है। बृहस्पतिवार को सांसद ने दीपा सराय स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, यह संशोधित वक्फ बिल हमारे अधिकारों को दिलाने के लिए नहीं, बल्कि छीनने के लिए है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हम और हमारी पार्टी पहले भी इस विधेयक के विरोध में थी और आज भी विरोध दर्ज कर रहे हैं। क्योंकि जेपीसी में विपक्ष के सदस्य और स्टेक होल्डर्स की राय को नजरअंदाज किया गया। सांसद ने कहा है कि यह विधेयक असंवैधानिक है और हमारी संस्थाओं में दखल अंदाजी करके उन पर कब्जा करने के लिए हैं। जो की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अपने धार्मिक स्थल और संस्थाओं के साथ खिलवाड़ होने नहीं देंगे।
विज्ञापन

कहा कि मुस्लिम समाज भी इस देश का हिस्सा है हमारे बुजुर्गों ने भी देश को आजाद कराने के लिए जान माल की कुर्बानी दी है। हम चाहते हैं इस देश में संविधान के अनुसार सभी धर्म के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। जिससे देश की तरक्की हो सके। सासंद ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं यह काला विधेयक संसद से पास नहीं होगा। अगर पास होता है तो हम देश के मुस्लिम समाज के हक के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहां इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed