फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Waiting for NOC from Forest Department for ROB

Sambhal News: आरओबी के लिए वन विभाग की एनओसी का इंतजार

Mon, 20 May 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 20 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Waiting for NOC from Forest Department for ROB
चंदौसी (संभल)। वन विभाग से एनओसी नहीं मिल पाने की वजह से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि निर्माण कार्य का शिलान्यास हुए तीन महीने बीत चुके हैं। वहीं बिजली विभाग ने भी लाइन, खंभे और ट्रांसफार्मर हटाने का काम शुरू नहीं किया है। लोग फाटक बंद होने के बाद लगने वाले जाम से परेशान हैं। चंदौसी मंडी समिति डबल फाटक 56 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण स्वीकृति है। बरेली की एजेंसी निर्माण कार्य को पूरा करेगी। तीन महीने पहले निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया गया था। आरओबी के निर्माण के लिए पेड़ व बिजली की लाइन हटाई जानी हैं। जिसके लिए वन विभाग और बिजली विभाग की एनओसी अनिवार्य है। कार्यदायी संस्था ने करीब तीन महीने पहले वन विभाग और बिजली विभाग को पत्र लिखकर एनओसी जारी कराने की मांग कर चुकी है। जिसमें बिजली विभाग ने अप्रैल में लाइन खंभे, ट्रांसफार्मर को हटाने की एनओसी जारी कर दी। लेकिन इसके बाद भी बिजली के तार, खंभे आदि को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया। वहीं वन विभाग से अभी तक एनओसी नहीं मिली है। सर्विस लाइन बनाने के लिए करीब 45 पेड़ काटे जाएंगे। विभाग की ओर से स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। लेकिन वहां से स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


अभी तक नहीं हटा अतिक्रमण
ओवरब्रिज के लिए बाधाएं कम नहीं है। कहीं से भी काम बढ़ता दिखाई नहीं दे रहा है। बीते दिनों प्रशासन ने ओवरब्रिज में बाधा बन रहे अतिक्रमण को चिन्हित किया था। लोगों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया, लेकिन अभी तक इस ओर भी काम नहीं किया गया। हालांकि दावा किया जा रहा है कि एक दो दिन में तहसील प्रशासन ओवरब्रिज के जद में आने वाले अतिक्रमण को हटवाएगा।
विज्ञापन

------------------
वर्जन
वन विभाग से एनओसी नहीं मिली है। जबकि बिजली विभाग से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही लाइन और खंभे दूसरी जगह शिफ्ट कराने का काम शुरू होगा।-अनूप शर्मा, सहायक अभियंता सेतु निगम मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed