{"_id":"683df566481f7e30ad079725","slug":"waiting-for-electricity-connection-for-iphl-lab-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-123251-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आईपीएचएल लैब के लिए बिजली कनेक्शन मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आईपीएचएल लैब के लिए बिजली कनेक्शन मिलने का इंतजार
Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) लैब बनकर तैयार है लेकिन विद्युतीकरण के कार्य नहीं हो सके हैं। इसके चलते लैब स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हो पा रही है। पत्राचार कर विद्युतीकरण कार्य किए जाने की मांग की है। जिससे लैब का संचालन हो सके। इस लैब में 120 से अधिक तरह की जांच किए जाने की सुविधा मिलेगी। लैब टेक्नीशियन, माइक्रोबॉयलॉजिस्ट, बायोकेमिस्ट की तैनाती होगी।
जिला अस्पताल में बनी इस लैब को कार्यदायी संस्था यूपीपीएलडीएफ द्वारा तैयार किया गया है। करीब 80 लाख रुपये इसमें खर्च किए गए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आईपीएचएल लैब बनाई गई है। इस लैब में माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित सभी प्रकार की जांच की जाएंगी। मरीजों को काफी राहत मिलेगी। बताया कि माइक्रोबायोलॉजी में वायरोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी, प्रोटिस्टोलॉजी, माइक्रोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और पैरासिटोलॉजी की जांच होंगी। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। बताया कि कार्यदायी संस्था का टेक्नीशियन नहीं है। जिसके चलते बिजली कनेक्शन और जनरेटर का कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। बाकी लैब तैयार है लेकिन कनेक्शन नहीं होने के कारण हैंडओवर नहीं हो सकी है।
0000000000
टीबी विभाग ने खाली नहीं किए लैब के लिए चिह्नित दो कक्ष
सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में बना टीबी विभाग अब बहजोई सीएचसी से संचालित होगा। इसके लिए सीएमओ द्वारा आदेश कर दिए गए हैं लेकिन टीबी विभाग द्वारा अभी भी जिला अस्पताल के भवन में ही टीबी विभाग संचालित किया जा रहा है। सीएमएस ने बताया कि दो कक्ष खाली करने के लिए पत्राचार किया जा चुका है। इसके बाद भी टीबी विभाग ने दोनों कक्ष खाली नहीं किए हैं, जबकि दोनों कक्ष लैब के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे।