फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Voters of village Hematpur became an example, voted highest 84.73%

गांव हैमतपुर के मतदाता बने मिसाल, सर्वाधिक 84.73 % किया मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Voters of village Hematpur became an example, voted highest 84.73%
चंदौसी। गुन्नौर विधानसभा सीट पर गांव हैमतपुर में कक्ष-दो के मतदाता दूसरे के लिए मिसाल बने। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 84.73 प्रतिशत मतदान किया। वहीं विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान की बात करें तो गांव पतारी की मडैय्या बघाऊ में कक्ष-दो के मतदाता रहे। उन्होंने मात्र 30.90 फीसदी मतदान किया।
विज्ञापन

गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में कुल चार लाख दस हजार 74 मतदाता हैं। इनमें से मात्र 59.28 फीसदी ने ही मतदान किया है। विधानसभा क्षेत्र में कई बूथ ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की लाइन लगी रही और उनका मतदान प्रतिशत अच्छा रहा है। मतदान के लिए देहात क्षेत्र के मतदाता आगे रहे। 11 बूथ ऐसे हैं, जहां 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इनमें चार गांव के बूथ ऐसे हैं, जहां 80 फीसदी से अधिक मतदान रहा है। इनमें गांव हैमतपुर में 84.73 प्रतिशत, निजामपुर में 80.52 प्रतिशत, डोहरी में 84 प्रतिशत, सुंदरपुर में 81.92 प्रतिशत मतदान कम हुआ है।
विज्ञापन

वहीं गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान गांव पतारी की मडैय्या बघाऊ में 30.90 प्रतिशत ही हुआ। 40 फीसदी से कम मतदान वाले भी 12 बूथ हैं। दो बूथ गुन्नौर के भी हैं। गुन्नौर शहर में कन्या पूर्व प्राइमरी स्कूल के बूथ संख्या 284 में 39.90 फीसदी मतदान रहा। इस बूथ पर शहर के मोहल्ला पुवईयां, मजनूंशाह, अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा डीएनएएम इंटर कॉलेज गुन्नौर में बनी बूथ संख्या 290 में भी 39.62 फीसदी मतदान हुआ है। इस बूथ पर शहर के मोहल्ला फाजैल, टंकी, छीता गैराबाद, मंसूर गैराबाद, आरिफ गैराबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed