फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Volunteers took out a procession and were welcomed with a shower of flowers.

Sambhal News: स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took out a procession and were welcomed with a shower of flowers.
धनारी के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में पथ संचलन करते स्वयंसेवक: स्रोत- आयोजक
चंदौसी(संभल)। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को करेली रोड से पद संचलन निकाला। जगह-जगह स्वयंसेवकों का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को पथ संचालन की शुरुआत भगवान श्रीराम व भारत माता की पूजा कर की गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने डॉ. हेडगेवार और श्री गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन किया। करेली रोड से निकला पथ संचलन मुख्य बाजारों व चौराहों से गुजरते हुए पुन: अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भी स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह छत्रपाल ने कहा कि जब हिंदू समाज एकजुट होगा तभी अखंड भारत का संकल्प पूरा होगा। कार्यक्रम का संचालन राजू और आयुष गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चरण सिंह, दिलीप गोयल, पवन अग्रवाल, ट्विंकल, अनिल शर्मा, नरेंद्र आचार्य, राजकुमार ठाकरे, अरविंद, अंकित जैन, कपिल गुप्ता, अजय अग्रवाल, आर्य भगवती प्रसाद, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।



विजयदशमी पर धनारी में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचालन

धनारी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को गांव धनारी पट्टी लाल सिंह और धनारी पट्टी बालू शंकर में पथ संचालन निकाला।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता और जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनिल शास्त्री ने कहा कि विजयदशमी विजय और संकल्प का दिवस है। उन्होंने बताया कि संघ का उद्देश्य भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है। संघ के स्वयंसेवक जहां देश और समाज की आवश्यकता होती है, वहां तुरंत मदद के लिए उपस्थित रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम प्रकाश राघव ने की। इस अवसर पर खंड करवा सुनील कुमार, रिषभ कुमार, विद्याराम, रुपसिंह, प्रेम सिंह कुशवाह, अवधेश शर्मा, मनोज कुमार, विश्वबंधु, देवपाल, रजनेश, अंकुश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed