फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Viraje Raghurai reigned in Awadh...celebrated everywhere by lighting lamps

Sambhal News: अवध में विराजे रघुराई...दीप जलाकर चहुंओर खुशी मनाई

Tue, 23 Jan 2024 04:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 23 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Viraje Raghurai reigned in Awadh...celebrated everywhere by lighting lamps
संभल। अवध में रघुराई सिंघासन पर विराजे तो हर घर अयोध्या बन गया। घरों से लेकर सड़कें और बाजार भगवामय हो गए। सुबह से शाम तक घरों और मंदिरों में भंडारे, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन हुए। नगर में राम जुलूस और कलश यात्राएं निकाली गईं। शाम होते ही चहुंओर दीप जला और आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। श्री राम के स्वागत में हर घर मंदिर बना नजर आया। इस दौरान छाई अलौकिक छटा... अद्भुत वातावरण और दिव्य अनुभूति। मानो दिवाली मनाई गई हो। हर जुबां से बस राम ही राम सुनाई दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर में श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल), संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व नगर पालिका परिषद की ओर से एलईडी पर अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। ऐतिहासिक और अलौकिक इस क्षण के बाद मंदिर परिसर में भजन कीर्तन हुआ। गायकों ने राम के भजन सुनाकर मन मोह लिया। शाम को 1100 दीपक जलाकर और आतिशबाजी की गई। इस दौरान डीएम मनीष बंसल, एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी श्रीश्चंद्र, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, आचार्य शोभित शास्त्री, एसडीएम सुनील त्रिवेदी, विनय मिश्र, ईओ रामपाल यादव, शोभित गुप्ता आदि रहे। उधर, सिरसी में राम भक्तों ने रैली निकालकर खुशी मनाई। दुर्गा मंदिर से रैली शुरू हुई, जो वाल्मीकि, कश्यपों के मोहल्ले से होते हुए स्टेशन रोड पर मोहल्ला शर्की में शिव मंदिर पहुंची। यहां भंडारा हुआ। रैली चामुंडा देवी मंदिर, कन्नौजियान, चौधरियान होकर वापस दुर्गा मंदिर पर संपन्न हुई। आदित्य वीर रस्तोगी, हर्षित रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, विमल सैनी, चरन सिंह आदि रहे। सरायतरीन के पातालेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। महिलाएं भी जय श्री राम के नारे लगाती नजर आईं। कैलादेवी धाम में भी भजन कीर्तन व भंडारा किया गया। देरशाम को मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान महंत ऋषिराज गिरि महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000
बुराइयों को त्यागने का लिया संकल्प
सरायतरीन। पवांसा में स्थित संतोषी माता मंदिर के परिसर में रामायण पाठ के समापन के बाद भक्तों ने हवन में आहुति दी। जय श्रीराम के जयकारे लगाए। प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, सौरभ शर्मा, रवि राघव, राहुल राघव, प्रदीप राघव, जयदीप राघव, सुमित राघव आदि रहे। चिरौली भगवंतपुर में प्राचीन शिव मंदिर से डीजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। रामभक्तों ने गुलाल से होली खेली। गांव धुरैटा में स्थित चामुंडा मंदिर पर चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया। इस दौरान बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
राधा-कृष्ण की प्रतिमा की स्थापित
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह, सिंहपुरसानी, पाली, सतूपुरा, पेली, भवालपुर, नंदपुर बीटा, सेवड़ा आदि गांवों में मंदिरों को सजाया गया। रामायण पाठ, हवन, सुंदरकांड आदि करके भंडारे हुए। सेवड़ा जसरथ नगला में अखंड रामायण पाठ और हवन कीर्तन कर राधा कृष्ण की प्रतिमा की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी, एडीओ सुनील कुमार, सचिव विनीत चौधरी, रंजीत सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, प्रधान कल्याण सिंह आदि रहे।

प्रभात फेरी निकाली
असमोली। शफातनगर, असमोली, देहरी जग्गू, तिगरी, सैदपुर जयराम, गुमसानी, नगला नीड़र, सेवापुर पादरथपुर, भैसोड़ा, सीड़ल माफी, खासपुर आदि गांवों में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। दीप जलाए गए और आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed