{"_id":"65567bbcb53318908f0a1c06","slug":"vinod-of-nayora-defeated-shivam-pehalwan-of-amroha-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-4361-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: न्यौरा के विनोद ने अमरोहा के शिवम पहलवान को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: न्यौरा के विनोद ने अमरोहा के शिवम पहलवान को हराया
Fri, 17 Nov 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। रजपुरा के न्यौरा गांव स्थित समाधि बाबा आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय दंगल के आखिरी दिन स्थानीय पहलवानों का दबदबा रहा। इस बीच कुश्ती के कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। सुबह से शाम तक पहलवानों के बीच जोर आजमाइश का दौर चलता रहा। पहलवानों ने दांवपेंच के बल पर प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर मुकाबले जीते। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने आखिरी दिन पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुरूआत कराई।
पहली कुश्ती जिजौड़ा के अनुज और अतरासी के मोहित पहलवान के बीच हुई। जिसमें अनुज ने तीन मिनट तक चले मुकाबले के बाद मोहित को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती अमरोहा के शिवम और न्यौरा के विनोद पहलवान के मध्य हुई। अखाड़े के बीच दस मिनट के जोर आजमाइश के बाद मुकाबला विनोद पहलवान ने जीत लिया। तीसरा कुश्ती कासगंज के सुल्तान और न्यौरा के पवन पहलवान के बीच हुई। पवन पहलवान ने सुल्तान को कड़ी पटखनी दी। चौथी कुश्ती मेरठ के यूनिस और कलान के राजवीर पहलवान के बीच हुई। यूनिस ने अपने दांवपेंच से राजवीर को चित कर दिया। पांचवें मुकाबले में न्यौरा के बीरपाल ने दातागंज के भूरे पहलवान को हरा दिया। वहीं न्यौरा के सोनू पहलवान ने पाठकपुर के अर्जुन को चित किया। संभल के मुजम्मिल ने शाहपुर के धर्मेंद्र को हराया। डूमरखेड़ा के सुनील पहलवान ने खरखौंदा के अरविंद को हराया।
इस दौरान विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, अमित यादव, प्रदीप यादव, राघवेंद्र सिंह उर्फ राजू, चरन सिंह यादव, विजेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, रामभरोसे यादव आदि रहे।