फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers upset due to the foul smell spreading from the carcass of cattl

Sambhal News: गोवंश पशु के शव से फैल रही दुर्गंध से ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to the foul smell spreading from the carcass of cattl
ग पवांसा में जौहर स्मारक सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मृत गोवंश से फैलती बदबू से परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोमवार की दोपहर में ही गोवंश पशु की मौत हो जाने की सूचना प्रधान और सचिव को दी गई थी। कहा कि कई बार कहने के बावजूद मृत पड़े पशु के शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया गया। रात भर आवारा कुत्ते गोवंश पशु को नोंचते रहे। प्रदर्शन के बाद चेते अधिकारियों ने आवारा गोवंश पशु के शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोमवार की दोपहर में ही ग्रामीणों ने गोवंश पशु की मौत हो जाने की सूचना अधिकारियों को दी थी। इसके बावजूद मृत पड़े पशु के शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया गया। नजदीक में ही निजी विद्यालय भी संचालित है। मृत पड़े गोवंश पशु से मोहल्ले में तमाम बदबू फैल रही है। जिससे संक्रमण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को पवांसा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल त्यागी और खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन को मामले की सूचना मिली तो जिम्मेदार चेते। प्रधान को खंड विकास अधिकारी ने फटकार लगाई। चौकी प्रभारी ने जेसीबी मंगवा कर गोवंश पशु के शव का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान बॉबी पाल, सुभाष पाल, उमराव पाल, राजू पाल, पप्पू सिंह, लालजी पाल, धर्मेंद्र सिंह, विनीत कुमार, कमल पाल, लाखन पाल, रतीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed