{"_id":"668346b2d9c2d0aeee04f734","slug":"villagers-troubled-by-waterlogging-and-mud-demonstrated-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-111885-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जलभराव और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जलभराव और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। क्षेत्र के गांव किरारी के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में जलभराव और गंदगी के विरोध में ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तीन वर्ष से जलभराव की समस्या के बाद भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
गांव किरारी में तीन साल से लोग जलभराव व गंदगी की समस्या से परेशान हैं। सोमवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गांव निवासी महेश सिंह यादव ने बताया कि गांव में पिछले तीन वर्ष से कीचड़, गंदगी और जलभराव है। अब स्कूली बच्चे भी कीचड़ और गंदगी से नहीं निकल पा रहे हैं। आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया चालकों का निकलना ही बंद हो गया है। छोटे-छोटे बच्चों के जलभराव में गिरने से हादसा होने का डर बना हुआ है। कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। यही आलम गांव में स्थित पवांसा-किरारी मार्ग का भी है। यहां भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। इस दौरान मनोज यादव, अशोक कुमार, सुभाष सिंह, बृजेश यादव, कुंवर पाल, महेश सिंह यादव, प्रमोद कुमार, जगपाल, हरपाल सिंह, दिनेश कुमार, प्रेमपाल सिंह आदि रहे।