फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers took out the bull that fell in the well after 16 hours

कुएं में गिरे छुट्टा साड़ को ग्रामीणों ने 16 घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers took out the bull that fell in the well after 16 hours
संभल। रसूलपुर के लोगों ने कुएं में गिरे छुट्टा सांड़ को 16 घंटे तक रेस्क्यू कर बाहर निकालकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। लोगों को कड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी लेकिन कोई पीछे नहीं हटा। यही मेहनत रंग लाई और आखिरकार बेजुबान को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के बाहर खेत किनारे एक सूखा कुंआ है। कुएं के पास सोमवार की शाम छुट्टा सांड़ खेत में घास चर रहा था। थोड़ी देर तक ग्रामीणों की उस पर निगाह जाती रही लेकिन कुछ देर बाद सांड़ नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने तलाश की तो सांड़ खुले कुएं में नीचे गिरा मिला। वह बाहर निकलने को छटपटा रहा था लेकिन बाहर नहीं आ सका। ग्रामीणों ने भी उसे बाहर निकालने में तमाम जद्दोजहद की लेकिन शुरूआती क्रम में सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

लाचार बेजुबान रात भर कुएं में रहा। मंगलवार को सुबह दस बजे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाल लिया। कुआं से बाहर निकाला गया सांड़ कुछ देर तक बेहोश सा रहा लेकिन बाद में वह उठ खड़ा हो गया और गांव में घूमने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed