फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers themselves are removing encroachment from Amarpati Kheda

Sambhal News: अमरपति खेड़ा से अतिक्रमण खुद ही हटा रहे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers themselves are removing encroachment from Amarpati Kheda
संभल। तहसील क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में स्थित अमरपति खेड़ा के आसपास हुए अतिक्रमण को ग्रामीण खुद ही हटा रहे हैं। शुक्रवार को डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में ग्रामीणों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। यह अमरपति खेड़ा 1920 से एएसआई संरक्षित है। लेकिन देखभाल के अभाव में यह प्राचीन स्मारक विलुप्त हो गया है। प्रशासन के आग्रह पर अमरपति खेड़ा को एएसआई द्वारा संवारा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पहले से यह खेड़ा है। लेकिन समाधियां होने की जानकारी है। गुरु अमर की समाधी इस खेड़ा पर हुआ करती थी। उनके साथ अन्य 20 समाधियां भी होती थीं। लेकिन समय के साथ सभी नष्ट कर दी गईं। वर्तमान में खेड़ा के आसपास खेती होती है। समय-समय पर खोदाई के दौरान सिक्के, मटका और हड्डी मिलती रहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एएसआई संरक्षित स्मारक जरूर है लेकिन देखभाल का अभाव वर्षों से रहा है। इसलिए ही प्राचीन स्मारक नष्ट हो गया। अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है तो अतिक्रमण ग्रामीण खुद ही हटा रहे हैं।
विज्ञापन

0000000000000000
यह हैं जिले में एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक

संभल जामा मस्जिद



फिरोजपुर किला

सौंधन किला



सौंधन मस्जिद

चंद्रेश्वर तीर्थ



बेरनी मंदिर

सरथल टीला



गुमथल टीला

अमरपति खेड़ा


000000000000000

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से कहा गया था कि वह अतिक्रमण खुद ही हटाएं। एएसआई के लिए भी पत्राचार कर देखभाल के लिए कहा जाएगा। संभल शहर में एक संग्रहालय बनाया जाएगा। जहां प्राचीन वस्तुएं संरक्षित रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed