फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers demonstrated against the dilapidated road

जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against the dilapidated road
मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों ने जर्जर मार्ग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सीएनजी लोधीपुर-असमोली मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसमें गांव की नालियों का पानी भर जाता है। जलभराव के कारण आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रविवार को गांव शाहपुर डसर, मढ़न, रतुपुरा, मछायली व मालपुर मिलक के ग्रामीण सीएनजी-लोधीपुर मार्ग पर एकत्र हुए और जर्जर मार्ग व जलभराव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सीएनजी-लोधीपुर मार्ग से असमोली तक काफी व्यस्तम मार्ग है। बताया कि असमोली मिल में गन्ना लेकर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से होकर जाते हैं। ओवर लोड वाहनों की वजह से मार्ग जर्जर हो गया है। बताया कि इसी मार्ग पर गांव मढ़न के नजदीक काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसमें गांव से निकला पानी भर जाता है। गड्ढों में पानी भरने के कारण बाइक सवारों को गड्ढे नजर नहीं आते जिस कारण बाइक सवार अक्सर गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में सत्येंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, दीपक सैनी, चेतन कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सुमित कुमार, कोशिंदर कुमार, हितेंद्र सिंह, विशाल कुमार, मोहम्मद फहीम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed