फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers beat young man for rejecting girlfriend's marriage proposal

प्रेमिका के शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर मचा शोर, ग्रामीणों ने पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat young man for rejecting girlfriend's marriage proposal
असमोली (संभल)। रिश्ता टूटने के बाद शुरू हुए प्रेम प्रसंग का अंत शादी के प्रस्ताव पर हो गया। युवक ने शादी से इनकार किया तो युवती ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों नेे युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती शादी करने की जिद पर अड़ी है और युवक इनकार कर रहा है। पंचायत का दौर चल रहा है। यदि बात नहीं बनी तो युवती की ओर से कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस को तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तीन बजे असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उस समय पकड़ा जब प्रेमिका के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसी बात से नाराज हुई प्रेमिका ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

मामला थाने पहुंचा तो युवती ने बताया कि एक वर्ष पहले उसका युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता छह महीने बाद किसी बात पर टूट गया। लेकिन युवक और वह आपस में बात करते रहे। प्रेम प्रसंग शुरू होने पर मिलना भी हुआ और युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि मंगलवार को घर पर कोई नहीं था, वह अकेली थी और इसी दौरान युवक आ गया। शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी करने की बात कही तो साफ इनकार कर दिया। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसी मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं, दूसरी ओर पंचायत देर रात तक चलती रही। युवती निकाह करने की जिद पर अड़ी है और युवक इनकार कर रहा है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed