{"_id":"6140f4958ebc3eca8223c62b","slug":"villagers-adamant-on-the-demand-to-operate-a-health-center-built-in-the-village-protested-sambhal-news-mbd4026893158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में बने स्वास्थ्य केंद्र के संचालित कराने की मांग पर अड़े ग्रामीण, रोष जाहिर कर विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में बने स्वास्थ्य केंद्र के संचालित कराने की मांग पर अड़े ग्रामीण, रोष जाहिर कर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
संभल। पवांसा सीएचसी के गांव रसूलपुर धतरा में बने स्वास्थ्य केंद्र को संचालित कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। जल्द संचालन किए जाने की मांग की।
मंगलवार को एकत्र हुए ग्रामीणों ने कहा कि साल 2009 में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य करीब 15 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। 11 वर्ष गुजर गए लेकिन अब तक स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती नहीं की गई। कई बार सीएचसी प्रभारी व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि यह स्वास्थ्य केंद्र जर्जर होने की कगार पर है। शासन के धन का दुरुपयोग हो रहा है। जिस मकसद से बनाया गया था वह मकसद पूरा नहीं किया जा रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन स्तर से यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों को सहूलियत दिए जाने के लिए बनाए गए थे लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने पवांसा सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
इसमें स्वास्थ्य केंद्र जल्द संचालित किए जाने की मांग की है। यदि जल्दी समाधान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। इस दौरान अबरार, इसरार, अनवर हुसैन, फरमान, मसूरी, मोहम्मद कैफ, नाजिम मलिक, अफसर सैफी, जावेद अली, आस मोहम्मद, वसीम, मोहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।