फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   villager sleeping outside the house was shot dead

घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
villager sleeping outside the house was shot dead
संभल/असमोली। गांव सघन मछरिया में घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हत्या बाइक सवार दो लोगों ने की। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मौका मुआयना करने पहुंचे। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सघन मछरिया निवासी निहाल सिंह (52) की शुक्रवार की देर रात 12.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या उस समय की गई जब किसान अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान गोली मारकर हत्या की गई। मृतक के बेटे अनुज कुमार का कहना है कि वह छत पर सो रहा था। इसी दौरान फायर की आवाज आई। जब आंख खुली तो मां गंगावती और छोटा भाई कोसिंदर को आवाज दी। पिता की आवाज नहीं आने पर जाकर देखा तो सीने पर गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसने बाइक सवार दो लोगों को जाते हुए देखा है लेकिन वह कौन थे यह नहीं जानता। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जानकारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव के व्यक्ति से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिस व्यक्ति से विवाद चल रहा है उसको जमीन ठेके पर दी थी। लेकिन अब वह व्यक्ति जमीन खरीदने का दावा कर रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed