{"_id":"64419ccc7a6e02e86408f1c4","slug":"villager-dies-of-hydrophobia-four-months-after-dog-bite-sambhal-news-c-15-1-121836-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कुत्ते के काटने के चार महीने बाद ग्रामीण की हाइड्रोफोबिया से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कुत्ते के काटने के चार महीने बाद ग्रामीण की हाइड्रोफोबिया से मौत
विज्ञापन
जुनावई/रजपुरा। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के रजपुरा में एक ग्रामीण को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। चार माह बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने ग्रामीण को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद ग्रामीण ने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया था।
गांव निवासी मुन्नन (52) को चार माह पहले गांव में आवारा कुत्ते ने काट लिया था। जिसके बाद उन्होंने सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा लिए। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले मुन्नन को कुत्ते ने काटा था। उस पर खुजली होने लगी और संक्रमण फैलने लगा। संक्रमण फैलने के बाद परिजन उन्हें गांव के ही एक निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया था।
अलीगढ़ के अस्पताल में जब उनकी हालत बिगड़ी तो वहां के चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण की मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक की पत्नी मीना ने बताया कि उनकी 29 अप्रैल को उनकी बेटी का निकाह होना था। वहीं ग्रामीण की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल निकाह की तारीख टल गई है।