फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villager attacked with an axe on his head, dies, tension in the village

Sambhal News: ग्रामीण के सिर पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला, गई जान, गांव में तनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Villager attacked with an axe on his head, dies, tension in the village
मृतक नेकपाल का फाइल फोटो।
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव तुमरिया घाट में आठ दिन पहले पुरानी रंजिश में हुई कहासुनी के चलते बुधवार रात नेकपाल (40) के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अलीगढ़ से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह में दिल्ली ले जाते वक्त मौत हो गई। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।नेकपाल के बेटे सुनील ने बताया कि करीब आठ दिन पहले गांव में उनके पिता और नेकसे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद उस समय खत्म हो गया। आरोप है कि इसी के चलते बुधवार रात में आरोपियों ने रास्ते से जाते समय सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें सीएचसी ले गए। जहां से अलीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन वहां से भी दिल्ली रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह में उन्हें दिल्ली ही ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर, नेकपाल की पत्नी पानदेई, बेटी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि रात में दो पक्षों में विवाद हुआ। घायल की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सुबह में उपचार को दिल्ली जाते समय नेकपाल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed