फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Village Secretary withdraws money from Gram Panchayat accounts after suspension

ग्राम सचिव ने निलंबन के बाद ग्राम पंचायत के खातों से निकाली रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Village Secretary withdraws money from Gram Panchayat accounts after suspension
संभल। ग्राम सचिव के निलंबन के बाद खाते पर लगी रोक के बावजूद धनराशि आहरण करने का मामला सामने आया है। पूरे मामले में डीपीआरओ की ओर से ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला विकासखंड बहजोई की ग्राम पंचायत खजरा-खाकम का है।
विज्ञापन

करीब सप्ताह भर पहले विकासखंड की ग्राम पंचायत खजरा-खाकम में तैनात वर्तमान ग्राम सचिव आकाश कुमार की ओर से सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश चौधरी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि बीती 4 नवंबर 2020 को तत्कालीन ग्राम सचिव के निलंबन के बाद ग्राम पंचायत के सभी खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। बावजूद इसके 29 जनवरी 2021 को तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से 20 हजार रुपये की धनराशि आहरित कर ली गई, जो नियम विरुद्घ है। पूरे मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भी अवगत कराया गया है। डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बताया कि पूरे मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed