फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   vikas pr greding se ty hon vidhaykon ki suvidhayen

विकास पर ग्रेडिंग से तय हों विधायकों की सुविधाएं

Wed, 25 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 25 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
वे जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली से नाराज दिखीं। 
विज्ञापन

  मतदाताओं ने कहा कि प्रत्याशी मतदाताओं को जाति धर्म के नाम पर, लालच देकर, झूठे वादे कर कुर्सी हथिया लेते हैं। फिर पूरे कार्यकाल में क्षेत्र के विकास की जगह अपना विकास करने में मशगूल हो जाते हैं। ऐसे में नेताओं पर भी अंकुश लगना चाहिए। नेताओं की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। विधायक के लिए क्षेत्र में समस्याओं के निदान के हिसाब से ग्रेडिंग की जाए। ग्रेड के हिसाब से ही विधायकों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के निदान के आधार पर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाए। खराब रिपोर्ट कार्ड वालों को दोबारा मौका नहीं दिए जाने का प्रावधान किया जाए। 

जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली से नाराज दिखीं मौलागढ़ के विकासनगर की महिलाएं 
सुरक्षा, सड़क और प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। मोहल्ले में विधायक की लापरवाही के कारण सरकार से भी पिछले पांच वर्षों में कुछ मिल न सका। -रेखा, गृहणी, विकासनगर, चंदौसी। 
विज्ञापन


विकास के लिए गली मोहल्ले तरस रहे हैं। वर्षों पुरानी सड़कें बदहाली बयां कर रही हैं। वर्तमान जनप्रतिनिधियों से पांच साल का हिसाब किताब लेना चाहिए।- धीरज गौर, गृहणी, विकासनगर, चंदौसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में किए गए वादे पूरे नहीं करने पर जनप्रतिनिधियों को अयोग्य घोषित किया जाए। जिससे राजनीति में छल कपट के दम पर कुर्सी हथियाने वालों को सबक मिले। -रिंकू शर्मा, गृहणी, विकासनगर।


बिजली के बिल आसमान छू रहे हैं। आपूर्ति के नाम पर ब्रेकडाउन की समस्या बनी हुई है। निर्बाध आपूर्ति के लिए पांच साल में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया। -अमरवती, गृहणी, विकासनगर, चंदौसी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed