फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video viral counting money, four suspended including inspector

रुपये गिनते हुए वीडियो वायरल, दरोगा समेत चार निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Video viral counting money, four suspended including inspector
बहजोई(संभल)। कोतवाली के एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली बहजोई में तैनात एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का गिनते हुए बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक दरोगा एक कक्ष में बैठकर रुपये गिनते हुए दिख रहा है। साथ में दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही भी हैं। एसपी चक्रेश मिश्र ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा मुरलीधर चौहान और हेड कांस्टेबल तेजसिंह व पिंटू तथा सिपाही प्रियांकुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी आलोक कुमार जायसवाल को सौंपी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कोतवाली बहजोई में तैनात एक दरोगा और तीन सिपाही रुपये लेते दिखाए दे रहे हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा समेत चारों को निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच पूरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पॉलिसी के अनुसार जीरो टॉलरेंस करप्शन के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed