फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video of woman beating went viral on social media

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिला की पिटाई का वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Video of woman beating went viral on social media
संभल। गांव दिनौरा में ससुराल जनों ने महिला को जमकर लाठी-डंडों से पीट गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट कर घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी छोटी पत्नी मुकीम अहमद ने पुलिस को बताया कि उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम उसकी सास, जेवर, जेठ, जेठानी घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। हमलावर उसे खींचते हुए घर के बाहर सड़क पर ले आए। उसकी जेठानी ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और देवर-जेठ व सास लाठी-डंडों से हमला करती रही। मारपीट के दौरान आरोपी कह रहे थे कि सिर पर छोड़कर सभी जगह मारो। घटना के समय गांव के किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला की पुत्री ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने मोबाइल छीन लिया। हमलावर महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए और थाने में पहुंच आरोपियों ने महिला के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस को जब वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई, तो चारों आरोपियों के विरुद्ध आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर रिक्शा चलाता है। मारपीट के समय वह घर में मौजूद नहीं था। ससुराल पक्ष के लोग तीन माह में तीन बार मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन

गांव दिनौरा में महिला के साथ उसके ससुराल जनों ने मारपीट की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पाठक, प्रभारी निरीक्षक, थाना धनारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed