फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video of soldier wielding pistol goes viral, father-sons accused of molestation sent to jail

सिपाही के पिस्टल तानने का वीडियो वायरल, छेड़खानी के आरोपी पिता-पुत्रों को जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Video of soldier wielding pistol goes viral, father-sons accused of molestation sent to jail
महिला सिपाहियों से छेड़खानी के आरोपी पिता-पुत्रों पर सादे कपड़े पहने सिपाही द्वारा पिस्टल तानने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर छेड़खानी, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता, धमकी देने सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी पिता-पुत्रों को जेल भेज दिया। जबकि पुलिस ने आरोपियों द्वारा दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ में तैनात सादे कपड़े पहने सिपाही अपनी पत्नी आगरा पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में आया था। सीएचसी से सेक्सुल असाल्ट कनेक्शन एवीडेंस किट लेने के बाद वे दोनों दोपहर बाद करीब तीन बजे घरेलू सामान खरीदने बाजार की तरफ चले गए। तभी उन्हें दो अन्य महिला साथी सिपाही मिलीं। ये चारों मुरादाबाद गेट स्थित चप्पल वाली गली में खरीदारी करने लगे। आरोप है कि तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां से गुजरे और तीनों महिला सिपाहियों पर अश्लील फब्तियां कसते हुए आगे जाकर रुक गए। विरोध करने पर तीनों ने महिला सिपाहियों के साथ छेड़खानी की। इस पर महिला सिपाही के पति सादे कपड़े पहने कुढ़फतेहगढ़ में तैनात सिपाही ने अपनी पिस्टल तानकर तीनों आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। अन्य लोगों के बीच बचाव कराने पर चारों कांस्टेबल आरोपियों को
विज्ञापन

पकड़कर कोतवाली ले आए।
पीड़िता महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता साहिद अली और उसके दो पुत्रों शराफत अली व रुमान निवासी मोहम्मद कागजी दिलवाला टोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराफत अली ने दी थी तहरीर
मोहल्ला कागजी दिलवाला टोला निवासी शराफत का आरोप है उसने बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को तहरीर दी थी। उसके साथ पिता व भाई भी थाने गए थे। पुलिस ने उन्हें थाने बैठा लिया था। शराफत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाजार में बाइक पर बैठा था तथा उसके पिता दुकान से सामान ले लेने गए थे। तभी वहां आए एक युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी थी तथा मारपीट की थी। आरोपी ने पिस्टल तानकर मारने की धमकी दी थी। वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहीं बैठा लिया और छेड़खानी के आरोप में जेल भेज दिया। उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

थाना कुढ़फतेहगढ़ में तैनात दो महिला सिपाही व एक सिपाही काम से चंदौसी आए थे। बाजार में महिला सिपाहियों के साथ तीन लोगों ने अश्लीलता की। महिला सिपाही ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और छेड़खानी की। इस दौरान पुरुष सिपाही ने आरोपियों पर हलका बल प्रयोग किया था। महिला सिपाही की तहरीर पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed