{"_id":"60b29c108ebc3e99b62c9eeb","slug":"video-of-police-vandalizing-bikes-goes-viral-chandausi-news-mbd390521579","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों में तोड़फोड़ करने का पुलिस का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों में तोड़फोड़ करने का पुलिस का वीडियो वायरल
विज्ञापन
संभल। पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान बाइकों में तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो चंदौसी नगर का बताया जा रहा है। एसपी संभल ने इस मामले में जांच सीओ चंदौसी को सौंपी है। जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि बाजार की एक गली में आठ-नौ बाइकें खड़ी हैं। पुलिस कर्मी आते हैं और गली में खड़ीं बाइकों में लाठी डंडों से तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस कर्मियों ने तीन बाइकों को लात मारकर और धक्का देकर गिरा दिया। इससे बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस द्वारा बाइकों में तोड़फोड़ करने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले की जांच सीओ चंदौसी को सौंपी गई है। जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल