{"_id":"67ae4d888351444b5c0e1091","slug":"video-of-asha-talking-about-convenience-fee-in-chc-goes-viral-gunnor-news-c-204-1-chn1002-117604-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीएचसी में सुविधा शुल्क की बात करती आशा का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीएचसी में सुविधा शुल्क की बात करती आशा का वीडियो वायरल
विज्ञापन
गुन्नौर। सीएचसी की एक आशा का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सीएचसी में सुविधा शुल्क वसूलने के खेल के बारे में बात कर रही है। किसी ने उसका चुपचाप वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
गुन्नौर सीएचसी में एक महिला साल 2006 से आशा के पद पर कार्यरत है। वायरल वीडियो में आशा कह रही है कि पांच फरवरी को सीएचसी में आशा की बहन का प्रसव हुआ था। आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर 7000 हजार रुपये, धागे के 1000, जांच के 1200, इनाम के 1000, स्टॉफ नर्स के 500, सफाई कार्य के 200 और रसोई खर्च 200 रुपये वसूल किए गए। उसने सुविधा शुल्क वसूलने को लेकर अस्पताल में हंगामा भी किया था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
उसने वीडियो में यह भी दावा किया है कि अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली का खेल काफी समय से चल रहा है। वसूली का पैसा स्टाफ में बंटता है। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक तीन से चार हजार रुपये लेते हैं। मेडिकल स्टोर से दवा मंगाकर कमीशनखोरी होती है। यह भी दावा है कि प्राइवेट अस्पतालों में केस भेजे जाते हैं। ये सब बातें आशा कुछ लोगों से बात करते समय बता रही है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो के आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
-- -- -- --
सुविधा शुल्क वसूलने आदि संबंधित वीडियो वायरल होने की बात मेरे संज्ञान नहीं आई है। ऐसा कोई मामला है तो जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. तरुण पाठक, सीएमओ संभल