फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vehicles and citizens stuck in jam for half an hour at Fountain Chowk

फव्वारा चौक पौन घंटे जाम में फंसे रहे वाहन व नागरिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vehicles and citizens stuck in jam for half an hour at Fountain Chowk
चंदौसी। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़भाड़ अधिक होने से शनिवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार की दोपहर की फव्वारा चौक पर पौन घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। कोतवाली पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम खुलने के बाद नागरिकों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में राखियां व मिठाई की दुकानों सहित अन्य दुकानों पर भी खरीदारी की जा रही है। शनिवार की दोपहर बूंदाबांदी बंद होने पर खरीदारी को नागरिक बाजार में उमड़ पड़े। दोपहर डेढ़ बजे से फव्वारा चौक पर वाहन अधिक होने के कारण जाम लग गया। इस कारण सुभाष रोड स्थित चर्च तथा मुरादाबाद गेट स्थित पुलिस चौकी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति की जानकारी मिलने पर कोतवाल विद्युत गोयल पुलिस बल को लेकर फव्वारा चौक जा पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पहुंच उन्होंने जाम खुलवाने के प्रयास करने शुरू कर दिए। पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब सवा दो बजे जाम खुल सका। जिससे पौन घंटे वाहन व नागरिक जाम में फंसने को मजबूर रहे। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि त्योहार को लकर शहर के चौराहे व तिराहों पर पुलिस होमगार्ड के साथ-साथ सिपाही की तैनाती की गई है। ताकि बाजारों में जाम न लग सके और नागरिकों को खरीदारी करते समय किसी बात की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed