फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vegetable seller's body found lying near the cable of Gumthal railway station

गुमथल रेलवे स्टेशन के केबिल के पास पड़ा मिला सब्जी विक्रेता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller's body found lying near the cable of Gumthal railway station
बनियाठेर/चंदौसी (संभल)। चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर गुमथल रेलवे स्टेशन के केबिन के पास देर रात ट्रेन की चपेट में आने की सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव गुमथल निवासी मोहन लाल पासी (51) मंडी समिति चंदौसी से सब्जी खरीदकर गांव में बेचते हैं। बुधवार की दोपहर सब्जी विक्रेता घरेलू सामान लेने चंदौसी आए थे। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी मीरा व पुत्र अशोक व संजीव को चिंता हुई। उन्होंने परिचित व रिश्तेदारों सहित कई स्थानों पर अपने खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं लगा सका। बृहस्पतिवार की सुबह की खेत पर जा रहे किसानों ने चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर गुमथल रेलवे स्टेशन के केबिल के पास मोहन लाल शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की सूचना परि जनों व जीआरपी को दी। कुछ देर बाद परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन शव पर विलाप करने लगे। मृतक के दायें जबड़े पर चोट पर चोट है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सब्जी विक्रेता रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे इसकी जानकारी ही सकी। जीआरपी ट्रेन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed