{"_id":"57869d7b4f1c1b196313d713","slug":"vdo-beaten-by-pradhan-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ के साथ प्रधान पुत्र ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ के साथ प्रधान पुत्र ने की हाथापाई
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि न निकालने पर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के साथ ग्राम प्रधान के बेटे ने दबंगई की है। घटना असमोली विकास खंड परिसर में बुधवार को दोपहर हुई। घटना के बाद ब्लाक के कर्मचारी एकत्र हो गए। माहौल हंगामे भरा हो गया। एक घंटे से अधिक कामकाज बाधित रहा। इस घटना के संबंध में असमोली थाने में तहरीर दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
ग्राम विकास अधिकारी जमालुद्दीन बुधवार को दोपहर करीब एक बजे विकास खंड परिसर में लिपिक के कक्ष में बैठे थे। एडीओ ब्रह्मपाल सिंह भी साथ थे। तभी मारपीट और हंगामे की घटना हुई ग्राम विकास अधिकारी जमालुद्दीन ने बताया कि शाहपुर सिरपुडा की ग्राम प्रधान शाहबेज ने कहा किर चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि का चेक काटें जब उन्होंने जानकारी दी कि अभी धनराशि के आहरण पर रोक है तो ग्राम प्रधान का बेटा शाहजेब हैदर गुस्से में आ गया। और उसने पासबुक छीनकर फाड़ दी तथा गाली देते हुए अभद्रता के साथ हाथापाई की। यदि एडीओ बीच बचाव न करते तो घटना और बड़ी हो सकती थी। मारपीट और हंगामे का शोरशराबा सुनकर कई कर्मचारी एकत्र हो गए। इसके बाद कर्मचारियों और ग्राम सचिवों ने थाना पुलिस के पास शिकायत की। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा रही है।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।वहीं दूसरी ओर शाहजेब का कहना है कि ग्राम सचिवों ने उसके साथ मारपीट की। घड़ी छीन ली। पेन भी ले गए। इस घटना की तहरीरअपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई है क्योंकि थाना पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी।