फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vaccination of 1.20 lakh adolescents in four days became a challenge

चार दिन में 1.20 लाख किशोरों का टीकाकरण बना चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 1.20 lakh adolescents in four days became a challenge
चंदौसी। जिले नौ दिन में 34270 किशोरों का टीकाकरण हुआ है। चार दिनों में शेष 1.20 लाख किशोरों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को दिया है। शासन के आदेश पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग के सहयोग से लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधन कम हैं। सीमित संसाधन और कम सत्र आयोजित करने से लक्ष्य पूरा कराना मुश्किल है।
विज्ञापन

संभल जनपद में 15 साल से 18 साल तक के 1,55,085 किशोर हैं। कोरोना से बचाव के लिए तीन जनवरी से किशोरों का टीकाकरण कराया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, सभी शिक्षण संस्थान भी बंद हो गए हैं। टीकाकरण के लिए विद्यालय खोले जा रहे हैं। तीन जनवरी से 11 जनवरी तक जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, विद्यालयों में सत्र लगाकर अभी तक 34 हजार 270 किशोरों को टीका लगा पाया है। संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसको देखते हुए शासन ने डीएम को निर्देश देकर 15 जनवरी तक जिले में सभी किशोरों का टीकाकरण पूरा कराने के आदेश 10 जनवरी को दिए थे।
विज्ञापन

डीएम ने भी इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर दिया। पर किशोरों के टीकाकरण की गति नहीं बढ़ पाई। 15 जनवरी तक शेष 1.20 लाख किशोरों का टीकाकरण किए जाना चुनौतीपूर्ण बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की गति बढ़ाई जा रही है। विद्यालयों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए हैं। ताकि अधिक से अधिक किशोरों का टीकाकरण किया जा सके। किशोरों में टीकाकरण के प्रति उत्साह है। सत्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed