फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar by family members in private hospital on the death of a woman, breaking glass

महिला की मौत पर निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, शीशे तोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar by family members in private hospital on the death of a woman, breaking glass
महिला की मौत के बाद अस्पताल के स्टाफ से भिड़ते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। चंदौसी की सीता रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों में लिखित समझौता होने के बाद परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मई निवासी नौशे अली की पत्नी सलमा के पेट में पथरी थी। पेट में दर्द होने पर उन्हें उपचार के लिए दस फरवरी को चंदौसी में सीता आश्रम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया था। महिला उसी दिन से अस्पताल में भर्ती थी। पित्त की थैली में पथरी निकालने के लिए चिकित्सकों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिला के पति नौशे अली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन के लिए महिला को ओटी में ले लाया गया। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। थोड़ी देर में महिला की मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने केबिन के शीशे तोड़ दिए। वहीं, चिकित्सकों का आरोप है कि महिला पहले से ही बीपी की मरीज थी। ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया था। परिजनों के बार बार कहने पर ही ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी। ऑपरेशन से पहले ही महिला की मौत हो गई। बाद में दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत हुई थी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed