{"_id":"6a2c6dc315d1275d7b0b10f1","slug":"uproar-at-restaurant-over-delay-in-pizza-delivery-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130056-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिज्जा मिलने में देरी पर रेस्टोरेंट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिज्जा मिलने में देरी पर रेस्टोरेंट में हंगामा
विज्ञापन
चंदौसी। स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर बृहस्पतिवार देर रात पिज्जा लेने आए दो युवकों का वहां काम कर रहे एक कारीगर से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और हंगामे में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों ने पिज्जा का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर तैयार होने में देरी होने पर उनकी कारीगर से बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवक कारीगर से पैर छूकर माफी मांगने की जिद पर अड़ गए। हंगामे के दौरान रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात बन गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही दोनों युवक वहां से चले गए।
इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट पहुंचकर मामले की जानकारी ली और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद