{"_id":"6897ae68aa38bd532a0e0946","slug":"uproar-after-bus-and-car-collide-bus-driver-assaulted-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122108-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बस और कार की टक्कर के बाद हंगामा, बस चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बस और कार की टक्कर के बाद हंगामा, बस चालक से मारपीट
Sun, 10 Aug 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
गुन्नाैर में बस पर पथराव के बाद पत्थर दिखाते यात्री। संवाद
- फोटो : गुन्नाैर
गुन्नौर (संभल)। कोतवाली क्षेत्र बदायूं-मेरठ रोड पर गांव सेंजना मुस्लिम के निकट शनिवार की सुबह बदायूं डिपो की बस और कार की टक्कर हो गई। गुस्साए लोगों ने बस चालक के साथ मारपीट की और बस पर पत्थर फेंके। जिससे बस के शीशे टूट गए। हालांकि पथराव में किसी यात्री को चोट नहीं आई। वहीं हंगामे के दौरान जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। तब कहीं आधा घंटा बाद जाम खुल सका।
शनिवार सुबह छह बजे करीब दिल्ली से बदायूं जा रही बदायूं डिपो की बस और दिल्ली से आ रही एक ईको कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ही वाहन यात्रियों से भरे थे और सभी अपने-अपने घर त्योहार मनाने लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ईको कार में सवार कुछ लोग भड़क गए। उन्होंने बस चालक को घेरकर मारपीट की और गुस्से में पत्थर मारकर बस चालक की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। जिससे बस में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। अफरातफरी का माहौल हो गया। हंगामे भरी स्थिति बन गई। जिससे दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे लोगों को समझा बुझा शांत किया। तब कहीं आधा घंटा बाद जाम खुल सका।