{"_id":"669674227bd94e0f5f003160","slug":"up-school-madam-will-have-be-addressed-as-behan-ji-or-didi-girls-call-boys-as-bhaiya-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूलों में मैडम को बहन जी या दीदी कहना होगा, छात्रों को भैया कहेंगी छात्राएं... बीएसए ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूलों में मैडम को बहन जी या दीदी कहना होगा, छात्रों को भैया कहेंगी छात्राएं... बीएसए ने जारी किया आदेश
Tue, 16 Jul 2024 06:53 PM IST
विमल शर्मा
एएनआई, संभल
एएनआई, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:53 PM IST
सार
संभल के बीएसए ने सभी स्कूलों को नए दिशा निर्देशों लागू करने के लिए पत्र भेजा है। इसमें पुरुष शिक्षकों को गुरुजी के नाम से संबोधित करने को कहा गया है। इसके अलावा छात्राओं को छात्र बहनजी कहेंगे। शिक्षकों के स्कूल में जींस पहनने पर पूरी तरह पांबदी लगाई गई है।
विज्ञापन
संभल में नए निर्देश की जानकारी देते शिक्षक
- फोटो : ANI
विस्तार
जिलाधिकारी के निर्देश पर संभल के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी स्कूलों को नए दिशा-निर्देशों के साथ पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब स्कूलों में मैडम के स्थान पर बहन जी और दीदी शब्द का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में मैडम शब्द के स्थान पर बहन जी और दीदी का प्रयोग करना होगा। स्कूल में पुरुष शिक्षकों को गुरुजी कहना होगा। इसका पालन जल्द सुनिश्चित करा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बारे में सभी स्कूलों को पत्र भेजकर सूचना भी दे दी गई है। एबीएसए ने बताया कि स्कूल में छात्राओं को दीदी और छात्रों को भैया कहकर संबोधित करना होगा। इससे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ आपसी सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
जिससे अच्छा माहौल बनेगा। एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि बीएसए से तरफ से जारी निर्देश मिल गए हैं। स्कूल में सभी छात्रों को मैडम की जगह बहनजी या दीदी कहना होगा। पुरुष शिक्षकों को गुरुजी संबोधित करना पड़ेगा।
गुड मॉर्निंग की जगह नमस्ते या जय हिंद कहना होगा। किसी को भी जूते पहनकर कक्षा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जूते बाहर कतार में छोड़ने होंगे। गुरुजी को जींस और टी-शर्ट पहनकर स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी।
ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें कमीज और पैंट पहनकर स्कूल आना होगा।