फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Rising temperature can make you sick, need to take precautions, Sambhal's temperature reaches 38 degrees

UP: बढ़ता तापमान कर सकता है बीमार, एहतियात बरतने की जरूरत, संभल का तापमान 38 डिग्री पहुंचा

Thu, 25 Apr 2024 05:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 05:20 PM IST
सार

संभल का मौसम लगातार बदलता जा रहा है। लगातार गर्मी के कारण जिले का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। उधर, चंदौसी में चली आंधी के कारण आम उत्पादकों को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
UP: Rising temperature can make you sick, need to take precautions, Sambhal's temperature reaches 38 degrees
संभल में गर्मी से बचने की कोशिश करती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

तेज धूप और गर्म हवा के चलने से तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। संभल जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। घरों से निकलने पर लोग चेहरा ढक कर ही चल रहे हैं। पैदल चल रहे लोगों और बाइक सवार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर बाद बादल छाने और तेज हवा चलने से मौसम में बदलाव हो गया था। रात तक तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार की सुबह से ही तापमान बढ़ता चला गया और 38 डिग्री तक दर्ज किया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


संभल सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि तापमान काफी बढ़ गया है। ऐसे में धूप में जाने से बचें और पेयपदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। खाने पीने में काफी परहेज करने की जरूरत है। फल धोकर खाएं और भोजन ताजा करें। जिससे बीमार होने का खतरा कम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से आम की फसल को पहुंचा नुकसान

अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे चंदौसी के आम उत्पादकों की उम्मीदों पर मौसम ने पानी फेर दिया। मंगलवार को आई आंधी में छोटे-छोटे आम पेड़ों से गिर गए। छोटा होने के कारण आम बिक भी नहीं रहा है। चंदौसी में बड़े पैमाने पर आम की बागवानी की जाती है।


विदेशो के लिए भी ऑन डिमांड जनपद से आम आम की सप्लाई की जाती है। इस बार आम की बंपर पैदावार की उम्मीद है, लेकिन मंगलवार को मौसम ने उत्पादकों को चिंता में डाल दिया है। अगर, इसी तरह मौसम के तेवर खराब रहे तो आम का सही सलामत बाजार में पहुंचाया जाना मुश्किल होगा।

फिलहाल, आंधी ने पेड़ों से काफी अमिया और छोटे आम गिरा दिए हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। गांव प्रहलादपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि आंधी से आम को काफी नुकसान हुआ है। कच्चा आम पेड़ों से झड़ गया है।


गांव काजी वेहटा निवासी विकास कुमार सिंह ने बताया की आम छोटा होने से अभी आम का पाल नहीं लगाया जा सकता है। अचार आदि में भी आम का प्रयोग नहीं हो पाएगा, क्योंकि पेड़ से जमीन पर गिरने से यह आम खराब हो जाएगा। जल्द ही इसका इस्तेमाल करने की मजबूरी है। मंडी में कम दाम पर इसे बेचना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed