फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: People are pasting posters langurs drive away monkeys, people are surprised unique method

UP: बंदरों को भगाने के लिए लंगूर के चिपका रहे पोस्टर, अनोखा तरीके देखकर लोग हैरान, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

Mon, 25 Dec 2023 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

संभल में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ने लगा है। मोहल्ला आलम सराय के लोगों ने बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका अपनाया है। लोगों ने घरों के आगे लंगूरों के बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए हैं।

विज्ञापन
UP: People are pasting posters langurs drive away monkeys, people are surprised unique method
संभल में बंदर भगाने के लिए पोस्टर चिपका रहे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर भगाने के लिए नगर के मोहल्ला आलम सराय में लोगों ने लंगूर के पोस्टर का सहारा लिया है। घरों के आगे पोस्टर लगाए हैं। साथ ही बंदरों को पकड़वाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। आलम सराय के लोगों ने लोगों ने कई स्थानों पर लंगूर के आक्रामक मुद्रा में बड़े-बड़े चित्र लगाए।

विज्ञापन


हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि काफी समय से बंदरों के आतंक से परेशान हैं। यूट्यूब पर बंदरों के भगाने का तरीका खोजा। इसी के बाद मोहल्ले की गलियों में पोस्टर लगाए। इस दौरान सुशील, विक्की, रवि, सचिन, बाबू, पिंकू आदि रहे।

विज्ञापन

बंदरों के हमले में बच्ची की चली गई थी जान

दस दिसंबर को सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी कमलदीप की बेटी कीर्ति (6) पर बंदरों ने हमला कर दिया था। इससे बचने के दौरान वह दूसरी मंजिल से गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कीर्ति अपने दादा चंद्रपाल के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर धूप में बैठी थी। इस बची बंदरों को झुंड छत पर आ गया और दादा-पोती पर हमला कर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों से डरकर बच्ची भागी तो छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पहले भी बंदरों ने उनके घर आए एक रिश्तेदार के बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed