Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Income Tax raid on meat factory in Sambhal, employees sent out, entry and exit barred

UP: संभल में मीट फैक्टरी पर इनकम टैक्स का छापा, कर्मचारियों को बाहर भेजा, अंदर आने-आने पर रोक

Mon, 13 Oct 2025 01:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:05 PM IST
सार

संभल स्थित मीट फैक्टरी पर सोमवार सुबह इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दाैरान सभी कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद किसी के भी अंदर आने पर रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन
UP: Income Tax raid on meat factory in Sambhal, employees sent out, entry and exit barred
संभल में जांच करती टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल कोतवाली क्षेत्र के चिमियावली में इंडिया फ्रोजन फूड पर इनकम टैक्स की टीम ने सोमवार सुबह से कार्रवाई शुरू की है। मीट फैक्टरी के साथ मालिक के घर, कार्यालय व कर्मचारी के घरों पर भी टीम पहुंची है। अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मीट फैक्टरी के हापुड़ जिले के कार्यालय पर भी कार्रवाई हुई है। मीट फैक्टरी के अंदर काम कर रहे लोगों ने बताया कि सुबह चार बजे कई गाड़ियों से टीम पहुंची और काम कर रहे लोगों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद टीम ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों का कहना है कि दोपहर तक हुई छानबीन में बड़ी इनकम टैक्स की चोरी सामने आई है। संयुक्त टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितनी इनकम टैक्स की चोरी पकड़ी गई है। मालूम हो संभल में तीन मीट फैक्टरी संचालित होती थी। इसमें दो फैक्टरी मानकों के अधूरा होने पर बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक ही फैक्टरी संचालित हो रही है। इस फैक्टरी से मीट निर्यात भी किया जाता है और आसपास के जिलों में भी सप्लाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed