फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Former CM Akhilesh in Sambhal today, pay tribute Dr. Burq, announcement name new candidate possible

अखिलेश यादव बोले: भाजपा मंत्रिमंडल का विस्तार वोट के लिए कर रही है, काम के लिए नहीं; जाने वाली है केंद्र सरकार

Wed, 06 Mar 2024 04:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 04:19 PM IST
सार

आगरा में हुए मेट्रो के उद्घाटन पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सभी काम सपा शासन के हैं। भाजपा ने इन कामों को करने में देरी और सुस्ती की है। शहराें के नाम बदलने पर कहा कि हम सत्ता में आए तो इन शहरों के नाम फिर बदल जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Former CM Akhilesh in Sambhal today, pay tribute Dr. Burq, announcement name new candidate possible
शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर पोते को सांत्वना देते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा मंत्रिमंडल का विस्तार वोट पाने के लिए कर रही है। जनता के लिए मंत्री नहीं बनाए जा रहे हैं। जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई है। वह बस नाम के मंत्री बने हैं। यह कहना है सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। वह बुधवार को सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर शोक जताने के लिए उनके संभल के दीपा सराय स्थित आवास पर आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जाने वाली है। वोट पाने के लिए प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।

विज्ञापन


मंत्री जनता की सेवा के लिए नहीं बनाए जा रहे हैं। आगे कहा कि अभी तो विभाग तय होने हैं। अधिकारियों की जिले स्तर पर तैनाती होनी है। इसमें काफी समय लगेगा और तब तक आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में मंत्री बस नाम के मंत्री बने रहेंगे। संभल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा करने के सवाल पर कहा कि अभी पार्टी मंथन कर रही है। जियाउर्रहमान बर्क के प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सपा डॉ. बर्क के परिवार के साथ है। जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा में हुए मेट्रो के उद्घाटन पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सभी काम सपा शासन के हैं। भाजपा ने इन कामों को करने में देरी की और सुस्ती से किए हैं। शहराें के नाम बदलने पर कहा कि हम सत्ता में आए तो इन शहरों के नाम फिर बदल जाएंगे। इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन रहेगा। इस सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह बात में तय होगा। फिलहाल इंडिया गठबंधन के साथ सीटों का बंटवारा हो गया है। चुनाव में लगे हुए हैं। भाजपा को हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों की अखिलेश पर टिकी नजरें
सपा ने संभल लोकसभा से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। बीमारी के चलते सांसद व प्रत्याशी डॉ. बर्क का निधन हो गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि बुधवार को डॉ. बर्क को श्रद्धांजलि देने संभल आ रहे पूर्व सीएम अखिलेश नए प्रत्याशी की घोषणा भी कर सकते हैं। डॉ. बर्क के निधन के बाद उनके पोते कुंदरकी से सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की बात कहकर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर सपा विधायक इकबाल महमूद संभल लोकसभा सीट से सपा के टिकट के दावेदार हैं। लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि संभल संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी इन दोनों में से कोई एक होगा या पार्टी किसी तीसरे या बड़ा चेहरा मैदान में उतारेगी।

पूर्व मंत्री ने जताया शोक
डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताने के लिए सपा शासनकाल में मंत्री रहे अमरोहा निवासी महबूब अली मंगलवार को सांसद के आवास पर पहुंचे। उन्होंने डॉ. बर्क के पोते व कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क से मुलाकात की। साथ ही डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताया। वहीं जिला एटा में तैनात फैमिली कोर्ट के जज अहमद उल्ला खां, पूर्व सांसद चंद्रविजय सिंह उर्फ बेबी राजा भी शोक जताने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed