{"_id":"67e1a3373601b243b0086fb1","slug":"up-board-20936-copies-of-high-school-and-10615-copies-of-intermediate-were-evaluated-on-monday-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118665-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: सोमवार को हाईस्कूल की 20,936 और इंटर की 10,615 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: सोमवार को हाईस्कूल की 20,936 और इंटर की 10,615 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन
Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के चल रहे मूल्यांकन कार्य के छठे दिन सोमवार को 31551 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। जिसमें हाईस्कूल की 20,936 और इंटर की 10,615 कॉपियों की जांची गईं। मूल्यांकन कार्य के दौरान 548 परीक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि अब तक हाईस्कूल की 98,822 और इंटर की 51,732 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
सोमवार को जिले में बनाए गए पांच मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की 10 वीं और 12 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। मूल्यांकन केंद्र एसएम इंटर कॉलेज में इंटर की 5951 कॉपियों का मूल्यांकन 140 परीक्षकों ने किया। वहीं शंकर भूषण जनता इंटर कॉलेज संभल में इंटर की 4664 कॉपियों का मूल्यांकन 100 परीक्षकों ने किया। वहीं हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 9161 कॉपियों का जांच 149 परीक्षकों ने की। जबकि आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 6567 कॉपियों का मूल्यांकन 145 परीक्षकों ने किया। वहीं इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई में हाईस्कूल की 5208 कॉपियों की जांच 115 परीक्षकों ने की।
डीआईओएस ने बताया कि समय समय पर मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। अभी हाईस्कूल की 55,782 और इंटर की 42008 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है।