फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unknown vehicle trampled the young man crossing the road, died

सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle trampled the young man crossing the road, died
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर सोमवार की रात्रि करीब एक बजे सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए और मंगलवार की सुबह उसको सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपासराय निवासी मोहम्मद सुहेल (35) पुत्र अफजाल हुसैन ट्रक पर हेल्परी का काम करते थे। ट्रक चंदौसी चौराहे के नजदीक खड़ा था। सोमवार की रात एक बजे करीब वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वाहन आया और उन्हें रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए जाते समय हायर सेंटर पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई के ही मंगलवार की सुबह शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed