{"_id":"62cdd9cf191d9a4f08640f79","slug":"unknown-vehicle-trampled-the-elderly-returning-home-after-offering-namaz-died-on-the-spot-sambhal-news-mbd434407728","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढ़कर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज पढ़कर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेड़ा के नजदीक स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मस्जिद से निकल रहे अन्य लोगों ने देखा तो मौके की ओर दौड़ पड़े। इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर आ गए और बिना किसी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। बुजुर्ग की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नखासा थाना क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद नासिर(60) पुत्र महफूज हसन की चंदौसी मार्ग पर मोटर पार्ट्स की दुकान है। वह रोज सुबह पांच बजे संभल-हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेड़ा के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं। मंगलवार को भी सुबह पांच बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। नमाज पढ़कर घर लौटते समय संभल-हसनपुर मार्ग पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहे अन्य लोगों ने देखा तो उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों ने परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रहाना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं थाने के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि हादसे की न ही कोई सूचना थी और न ही परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिली है। राहगीर द्वारा सूचना दी गई थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।