{"_id":"61f6e0e98708b9043715b380","slug":"unknown-vehicle-hit-tractor-driver-dies-chandausi-news-mbd4174845138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/चंदौसी। थाना क्षेत्र के बदायूं-दिल्ली हाईवे पर गांव बिजुआ नगला पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
गांव बिजुआ नगला निवासी धर्मवीर (28) पुत्र प्रेमपाल शनिवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर में डीजल डलवाने पेट्रोल पंप जा रहा था। गांव के पास ही जब ट्रैक्टर चालक बदायूं-दिल्ली हाईवे पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और चालक धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी तथा उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने धर्मवीर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय से धर्मवीर ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता प्रेम पाल की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।