{"_id":"630a7b4806a74c290d1978ed","slug":"unknown-vehicle-hit-the-bike-from-behind-youth-died-chandausi-news-mbd439158916","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
चंदौसी। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव अमियापुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को मायके से लेने जा रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के भाई ने थाना बिलारी में घटना की तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी निवासी बाबू उर्फ रिंकू 35 वर्ष पुत्र तेजराम मोची का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार की रात आठ बजे बाबू उर्फ रिंकू अपनी पत्नी भूरी को मायके से लेकर गांव शेखपुर जगना थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद जा रहा था। बाइक सवार जब चंदौसी-जरगांव मार्ग स्थित गांव अमियापुर पचाक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर बिलारी थाना पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का भाई लालू कुछ परिचितों के साथ मौके पर जा पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई लालू की ओर घटना की तहरीर बिलारी थाने में दी गई है। घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी भूरी भी अपनी ससुराल पहुंच गई। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना था। मृतक अपनी पीछे मां शीला, पत्नी भूरी व 12 वर्षीय पुत्री राधिका, 10 वर्षीय पुत्र अनमोल को रोता-बिलखता छोड़ गया है।