फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   unknow person death to curent

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से अज्ञात युवक की मौत, हाईटेंशलन लाइन चोरी करने का अंदेशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
unknow person death to curent
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव पाली में हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर मिले उपकरण से पुलिस को अंदेेशा है कि युवक हाईटेंशन लाइन को काट रहा था। इसी दौरान करंट लगा और मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी है। सोमवार की सुबह गांव पाली के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक करीब 35 वर्षीय युवक का शव हाईटेंशन लाइन के नीचे पड़ा मिला। साथ ही आसपास बिजली लाइन से संबंधित उपकरण पड़े मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए लेकिन आसपास के गांवों के लोग शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। आसपास के थानों को सूचना दी गई है। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में अंदेशा है कि युवक हाईटेंशन लाइन को काटने के लिए आया होगा। इसी दौरान करंट लगा और मौत हो गई। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में लाइन काटने का प्रयास करने वाला व्यक्ति मालूम हो रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed