फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Under-17 Cricket: SM Inter College team wins

अंडर-17 क्रिकेट : एसएम इंटर कॉलेज की टीम विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Under-17 Cricket: SM Inter College team wins
चंदौसी के सीआईसी कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता ​खिलाड़ी - संवा
चंदौसी। सीआईसी कॉलेज में सोमवार को जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसएम इंटर कॉलेज संकुल की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर जीत की ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को रामपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने किया। इसमें संकुल स्तर की एसएम इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज संभल, किसान उपकारक इंटर कॉलेज भवालपुर की टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता में पहला क्रिकेट का मुकाबला हिंद इंटर कॉलेज संभल और किसान उपकारक इंटर कॉलेज भवालपुर के बीच खेला गया। इसमें हिंद इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला हिंद इंटर कॉलेज संभल और एसएम इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इस मैच में एसएम इंटर कॉलेज की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 44 रनों से विजय हासिल की। अंपायर की भूमिका अश्विनी कुमार शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अनिल कपूर और सचिन शर्मा व सुमित कुमार सक्सेना शामिल रहे। इस अवसर पर चंद्रकांत, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed