{"_id":"62fe8d042bb9124d9f278798","slug":"uncontrolled-truck-tramples-bike-rider-death-sambhal-news-mbd4381925189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
Fri, 19 Aug 2022 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:33 AM IST
सार
अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र निवासी रविंद्र सिंह बृहस्पतिवार शाम बाइक पर सवार होकर गांव नूरी ककराली आए थे। रात नौ बजे लौटते समय असमोली क्षेत्र के सैदनगली चौधरपुर मार्ग पर पहुंचे तो चौधरपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
असमोली थाना क्षेत्र के सैदनगली-चौधरपुर मार्ग पर बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चालक समेत ट्रक को थाने ले गई।
विज्ञापन
हादसा तब हुआ जब अमरोहा जिले के थाना डिडौली क्षेत्र अंतर्गत गांव नंहेडा राजपूत निवासी रविंद्र सिंह (26) पुत्र ऋषिपाल सिंह बृहस्पतिवार की शाम बाइक पर सवार होकर गांव नूरी ककराली किसी काम से आए थे। करीब रात नौ बजे गांव लौटते समय जैसे असमोली थाना क्षेत्र के सैदनगली चौधरपुर मार्ग पर पहुंचे तो चौधरपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। असमोली थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया है और चालक हिरासत में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन